किसान फिर से खेती की तरफ रूख करें, इसके लिए केंद्र सरकार और कई निजी संस्थाएं जो कृषि की बेहतरी के लिए कार्य कर रही हैं, वह किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर पुरस्कार भी देती हैं.
भारत एक कृषि प्रधान देश है. देश की लगभग 50 प्रतिशत के ऊपर की आबादी खेती पर निर्भर है. पिछले कुछ सालों में देखा गया है खेती में लगातार नुकसान होने की वजह से किसान इससे किनारा करते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में किसान फिर से खेती की तरफ रूख करें, इसके लिए केंद्र सरकार और कई निजी संस्थाएं जो कृषि की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है, वह किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर पुरस्कार भी देती हैं.
उत्कृष्ट खेती के लिए किसानों को ICAR की तरफ से मिलते हैं ये पुरस्कार
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ICAR- https://icar.org.in/ की कृषि क्षेत्र के लिए काम करने वाली अग्रणी संस्था है. खेती-किसानी से जुड़ी नई नीतियां, नई-नई तकनीके और फसलों को लेकर ज्यादातर फैसले यहीं होते हैं. इसके अलावा संस्था हर साल किसानी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रोत्साहित भी करती है. जानिए आईसीआर हर साल किसानों को किन पुरस्कारों के लिए नामांकित करती है.जगजीवनराम अभिनव किसान पुरस्कार/ जगजीवनराम नवप्रर्वतक किसान पुरस्कार
खेती में नए तकनीक का प्रयोग कर अपनी आय बढ़ाने वाले किसानों को लिए राष्ट्रीय स्तर पर 3 पुरस्कार हर साल दिए जाते हैं. पुरस्कार में एक लाख रुपये नकद राशि के साथ, प्रशस्ति पत्र तथा मेमेंटो भी दिया जाता है. साथ ही पुरस्कार विजेता किसान द्वारा अपने अनुसंधान का प्रचार-प्रसार सही तरह से कर सके इसके लिए भी समान राशि दी जाती है.
एन.जी.रंगा किसान पुरस्कार
किसानों को विविध प्रकार की खेती के लिए एन.जी.रंगा किसान पुरस्कार का स्थापना की गई थी. इस पुरस्कार के अंतर्गत किसानों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त एक लाख रुपये का इनाम दिया जाता है.

हलधर जैविक कृषि पुरस्कार
पंडित दीनदयाल उपाध्याोय अंत्योसदय कृषि पुरस्कार
बेहतर किसानी के महिंद्रा समूह भी देती है अवॉर्ड

0 Comments